फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest by voters frustrated with difficulties in obtaining certificates.

Kotdwar News: प्रमाणपत्र जुटाने में आ रही दिक्कतों से परेशान मतदाताओं का प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Protest by voters frustrated with difficulties in obtaining certificates.
एसआईआर नोटिस के दस्तावेजों ने बढ़ाई मतदाताओं की मुश्किलें
विज्ञापन

जन्म व निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ी भीड़
कोटद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी किए जा रहे नोटिसों के लिए मांगे जा रहे दस्तावेजों ने क्षेत्र के मतदाताओं की परेशानियां बढ़ा दी है। आवश्यक प्रमाणपत्र जुटाने में हो रही दिक्कतों से नाराज मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और बीएलओ को आवश्यक निर्देश देने का भरोसा दिलाया।
शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अपने दस्तावेज पहले ही बीएलओ को उपलब्ध करा दिए हैं उन्हें बीएलओ पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो एआरओ स्वयं बीएलओ से समन्वय करेंगे और मतदाताओं को सुनवाई के लिए अनावश्यक रूप से नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ का तीन बार प्रशिक्षण कराया जा चुका है और शनिवार को भी बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि किसी भी पात्र मतदाता को परेशानी न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं लेकिन वह वास्तविक निवासी और पात्र मतदाता है तो बीएलओ अपनी जांच आख्या के आधार पर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की संस्तुति कर सकता है। प्रदर्शनकारियों में पार्षद नईम अहमद, मनोज शाह, हिमांशु वर्मा, नेत्र सिंह असवाल, मोहम्मद स्वाले, आशाराम सहित कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed