फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP Mahila Morcha National General Secretary listened to grievances.

Kotdwar News: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने सुनीं समस्याएं

Sat, 01 Aug 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha National General Secretary listened to grievances.
कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, जोगीमढ़ी में किया प्रवास
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान कई क्षेत्रों में जनसंपर्क और जोगीमढ़ी में प्रवास किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान दीप्ति रावत भारद्वाज ने जिवई, बैजरो, जोगीमढ़ी, रसिया महादेव, ललितपुर, मैठणाघाट, बीरोंखाल, स्यूंसी आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों से उनकी समस्याओं को जाना। अधिकांश लोगों ने सड़कों की बदहाली व अस्पताल की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जोगीमढ़ी से कालिका मंदिर तक सड़क और सुंदर नगर इंटर काॅलेज को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा ढहने के कगार पर है। कई अन्य जगहों पर सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग करते हुए क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें कई चुनौतियों को झेलना पड़ता है। इस दौरान पूर्व प्रमुख पोखड़ा सोबन सिंह, पातीराम ढौंडियाल, सुरेंद्र ढौंडियाल, प्रवेश सुंद्रियाल, भगत सिंह रावत, राकेश ढौंडियाल, पान सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed