फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allegation of encroachment on government land

Kotdwar News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on government land
नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 आमपड़ाव खुमरा बस्ती में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई है। शनिवार को उन्होंने नगर आयुक्त पीएल शाह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि पुराने सरकारी शौचालय के समीप एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर टिनशेड और बड़ा बरामदा बना लिया है। उनका कहना है कि अतिक्रमण के कारण करीब 22 फुट चौड़ी सड़क सिमटकर मात्र चार फुट रह गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संकरी सड़क के कारण आपातकालीन स्थिति में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सरकारी भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाकर सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग की। नगर आयुक्त पीएल शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में आमिर, मन्नान, आकाश, तोहिद, नसीम, नजाम, आजाद और शादात सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed