सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The NH administration has issued notices to 12 encroachers.

Kotdwar News: 12 अतिक्रमणकारियों को एनएच प्रशासन ने जारी किए नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 25 Jan 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The NH administration has issued notices to 12 encroachers.
विज्ञापन
पूर्व में भी हटाया गया था अतिक्रमण, सात दिन का दिया वक्त
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा में अतिक्रमणकारियों ने दोबारा अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। एनएच प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद अतिक्रमण करने वाले 12 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारी जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू करेंगे।
एनएच प्रशासन की ओर से एक साल पहले दुगड्डा में कमला नेहरू वार्ड में गांधी चौक से वेडिंग प्वाइंट तक हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर उन्हें हटाया गया था। वर्तमान में यहां पर पुन: अतिक्रमण कर खोखे व ठेलियां लगा ली गई हैं जिससे एनएच पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्रशासन की ओर से अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण न हटाने की दशा में एनएच अधिकारी प्रशासन व पुलिस के सहयोग से स्वयं अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेंगे और इसका खर्च अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा। साथ ही इस दौरान होने वाली क्षति के लिए अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

दुगड्डा में 12 अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -आशीष कुमार सैनी, अपर सहायक अभियंता, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed