{"_id":"69b6bc8513f495fe2002212f","slug":"the-youth-should-step-forward-shielding-themselves-from-the-influence-of-partisan-politics-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122354-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दलगत राजनीति के प्रभाव से खुद को बचाकर आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दलगत राजनीति के प्रभाव से खुद को बचाकर आगे आएं युवा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के विकास के लिए हुआ मंथन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने किया मौजूदा छात्र नेताओं का आह्वान
कोटद्वार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोटद्वार के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों के साथ कोटद्वार के विकास पर मंथन के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने एकस्वर में कहा कि दलगत राजनीति के प्रभाव से खुद को बचाकर ही कोटद्वार के विकास की सकारात्मक सोच अंतर्मन में विकसित की जा सकती है।
देवी रोड पर एक प्रतिष्ठान में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्व. राजेंद्र प्रसाद नैथानी, स्व. मनमोहन बलूनी, स्व. हेमंत डोबरियाल, स्व. अनुज खंडूड़ी, स्व. शैलेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल काला ने कहा कि पहले की तरह सकारात्मक सोच के साथ युवा छात्र नेताओं को जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर उतरना चाहिए। राकेश चमोली ने कहा कि इस तरह के खुले मंच पर मंथन महीनेभर में होता रहना चाहिए। अमित नेगी ने कहा कि वर्तमान में छात्र नेताओं को दलगत राजनीति के प्रभाव में आने से बचना चाहिए और कोटद्वार के विकास के लिए आगे आना चाहिए। हर्षवर्धन बिंजोला ने कहा कि कोटद्वार का वास्तविक विकास करना है, तो छात्र नेताओं को एकजुट होना होगा।
संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गैर राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य कोटद्वार के विकास पर मंथन करना था। विचार गोष्ठी में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विपिन कोटनाला, दीवान सिंह रावत, राजीव सेमवाल, अभिषेक कुकरेती, प्रभाकर रावत, बीरेंद्र बहुखंडी, सुभाष पांडेय, महेश कुकरेती, वरदान बुड़ाकोटी, सिद्धार्थ नैथानी, सूरज राणा, अमितराज, मोहन सिंह नेगी, राजीव पटवाल, मनदीप पटवाल आदि छात्र नेता शामिल रहे।
Trending Videos