फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Theft at Government Primary School Badeth and temples in Chamali village.

Kotdwar News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ेथ व गांव चमाली के मंदिरों में चोरी

Fri, 26 Jun 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Theft at Government Primary School Badeth and temples in Chamali village.
विद्यालय से सिलिंडर और मंदिरों से नकदी व चांदी के छत्र चोरी,प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर की रिंगवाड़स्यूं पट्टी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ेथ व ग्राम सभा चमाली के मंदिरों में चोरों ने सेंध लगाकर सिलिंडर, नकदी व चांदी के छत्र चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राप्रावि बड़ेथ के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण विद्यालय बंद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू देवी ने उन्हें फोन पर बताया कि जब वह बाजार से घर लौट रही थीं तो उन्हें विद्यालय के समीप रास्ते से गुजरते हुए मिड डे मील कक्ष का दरवाजा खुला नजर आया। उन्होंने वहां जाकर देखा तो कक्ष का ताला टूटा हुआ था और वहां से सिलिंडर गायब था। बाकी सामान सुरक्षित था। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके द्वारा चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय से करीब आधा किलोमीटर के फासले पर स्थित ग्राम सभा चमाली के चंडी देवी मंदिर व आसपास के अन्य पांच मंदिरों में भी चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। ग्रामीण अजय बिष्ट ने बताया कि चोर मंदिर के दान पात्र से लगभग 10 हजार रुपये की नकदी एवं चांदी के तीन छत्र चोरी कर ले गए हैं। मंदिर में चोरी की घटनाओं के संबंध में प्रभु सिंह रावत की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पाटीसैंण चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप बिष्ट ने विद्यालय एवं मंदिरों में चोरी की घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने चोरी में शामिल चोरों की जल्द धरपकड़ की बात कही है लेकिन चोरी की इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत है। पलायन होने के कारण गांव में अब केवल बुजुर्ग ग्रामीण ही रह रहे हैं। गांव के समीप के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रोजगार के लिए बाहर गए ग्रामीणों को चोरी की घटना के बाद से गांव में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता की चिंता सता रही है। पुलिस प्रशासन से चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed