सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Trainee Forest Guards on educational tour to Garhwal and Kumaon

Kotdwar News: गढ़वाल और कुमाऊं के शैक्षिक भ्रमण पर वन विभाग के प्रशिक्षु आरक्षी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Trainee Forest Guards on educational tour to Garhwal and Kumaon
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु वन आरक्षी गढ़वाल व कुमाऊं के जंगलों का अध्ययन करेंगे। प्रशिक्षु आरक्षी 13 दिन के शैक्षिक भ्रमण पर निकले हैं। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के 25 प्रशिक्षु आरक्षी 13 दिनों में हरिद्वार वन प्रभाग के वन्यजीव रेस्क्यू केंद्र, झिलमिल सरंक्षण आरक्षिती, नरेंद्रनगर के सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन, लीसा डिपो, लच्छीवाला नेचर पार्क, भारतीय वन्यजीव संस्थान, वन्यजीव प्रबंधन व फोरेंसिक प्रयोगशाला, देहरादून के जू, धनौल्टी के नेचर पार्क, टिहरी व गढ़वाल वन प्रभाग के वनों, हिमालयी क्षेत्रों, मलारी समेत कई क्षेत्रों में पहुंचेंगे। 23 मार्च को वह कालागढ़ लौटेंगे। वन क्षेत्राधिकारी इंद्र सिंह बिष्ट ने भ्रमण के दौरान मिलने वाली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं केंद्र के निदेशक अमित ग्वासाकोटि के अनुसार प्रशिक्षण के साथ ही सेवाकाल में वनों की करीब से सेवा करने का अवसर आरक्षियों को मिलेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed