{"_id":"69b2c40c4fb4b6d0ec06dfc2","slug":"shops-will-be-given-to-unemployed-youth-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122291-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेरोजगार युवाओं को दी जाएंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेरोजगार युवाओं को दी जाएंगी दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आद्य सनातन शक्तिपीठ श्री गणेश गिरि धर्मार्थ समिति पाखरो मार्ग पर मंदिर परिसर में दुकानों का निर्माण कराकर आजीविका के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों को दुकान उपलब्ध कराएगी। समिति के सचिव सुमित नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इन दुकानों के लिए बेरोजगार युवक-युवतियां 10 अप्रैल तक मंदिर परिसर में कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
बसें खड़ी होने और अतिक्रमण से लगा जाम
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज डिपो के बाहर मुख्य मार्ग पर डाट पुलिया के निर्माण के चलते आधे हिस्से से वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। शेष आधे हिस्से पर रोडवेज बसों एवं जीएमओयू की बसों की आवाजाही के बीच स्थानीय लोगों के चार पहिया वाहन गुजरने से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या होने से कई बार लोग पैदल भी नहीं गुजर सके। पुलिसकर्मियों को पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा। संवाद
Trending Videos