सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kumkum Bhardwaj stood first in the speech competition

Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भारद्वाज रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kumkum Bhardwaj stood first in the speech competition
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी की एनएसएस इकाई एवं एंटी ड्रग्स सेल की ओर से शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान डू समथिंग सोसाइटी की ओर से मातृ-पितृ विहीन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र कोठारी ने छात्रों को संस्कारयुक्त और नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने युवाओं से अनुशासित रहने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना देश के भविष्य के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता में अंशिका बिष्ट द्वितीय और तनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रिपुदमन सिंह बिष्ट, विपिन जदली, मयंक कोठारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed