{"_id":"699065d90b25122c8101e24c","slug":"tributes-paid-to-40-martyred-soldiers-of-pulwama-on-martyrdom-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121735-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बलिदान दिवस पर पुलवामा के बलिदानी 40 सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बलिदान दिवस पर पुलवामा के बलिदानी 40 सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय व मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुईं सभाएं
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा बलिदान दिवस की 7वीं वर्षगांठ पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय व मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी, 2019 को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने षड्यंत्रपूर्वक 300 किग्रा आरडीएक्स से पुलवामा में सैन्य वाहन पर हमला किया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हुए थे। इस घटना को केंद्र सरकार की एजेंसियों की जहां भारी चूक माना गया वहीं अभी तक सरकार देश को जानकारी नहीं दे पा रही है कि 300 किलोग्राम आरडीएक्स कहां से आया।
इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुधा असवाल, नीरज बहुगुणा, प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। वहीं मालवीय उद्यान स्थित कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी बलिदानी सीआरपीएफ जवानों को नम आंखों से याद किया गया। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, किसान नेता पातीराम ध्यानी, रमेश चंद्र खंतवाल मौजूद रहे।
Trending Videos