{"_id":"69ce6fefd29c1d43ee020968","slug":"uncontrolled-car-fell-into-ditch-on-kotdwar-dugadda-road-driver-injured-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122744-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक घायल
दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार व दुगड्डा के बीच हल्द्वानी गदेरा के समीप बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया, घायल का उपचार चल रहा है।
दुगड्डा चौकी इंचार्ज एसआई केडी शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि दुगड्डा चौकी पुलिस को हल्द्वानी गदेरे के समीप खाई में एक कार के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि ऐता व दुर्गादेवी के बीच हल्द्वानी पुलिया के समीप एक कार पुलिया की पैराफिट को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन के भीतर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा हुआ था व उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घायल की पहचान पंकज रावत (40) निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह यमकेश्वर ब्लॉक में पंचायत मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। देर रात वह यमकेश्वर से कोटद्वार अपने घर आ रहे थे। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके उपरांत घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
Trending Videos