{"_id":"6a54c40bd967ae80ab0c4179","slug":"villagers-grapple-with-potholes-and-waterlogging-demand-raised-for-road-repairs-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-121076-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गड्ढों और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क सुधार की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गड्ढों और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क सुधार की उठी मांग
Mon, 13 Jul 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन, क्षेत्रवासियों ने दी चेतावनी
पुरोला। रामा सिराईं और कमल सिराईं पट्टियों के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत और नालियों की सफाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ तहसील परिसर में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मरीजों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है।
लंबे समय से सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना है। बरसात में जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि गुंदियाट और मोल्टाड़ी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बनी नालियां लंबे समय से बंद पड़ी है जिससे बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।
विज्ञापन
सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। उधर, लोनिवि के एई शुभम सिंह ने बताया कि सड़क के नाली निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही लगभग एक सप्ताह के भीतर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर आवश्यक स्वीकृति ली जाएगी।