फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Waterlogging on roads from the city to the Bhabar region has increased difficulties.

Kotdwar News: शहर से लेकर भाबर तक सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Aug 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads from the city to the Bhabar region has increased difficulties.
कोटद्वार। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर भाबर तक सड़कों की हालत बदहाल हो गई है। झंडाचौक और स्टेशन रोड से लेकर देवी रोड पर कई जगहों पर जलभराव से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। शहर में लालबत्ती से लेकर सिमलचौड़ तक के चार किमी पैच में 500 मीटर क्षेत्र में लोग जलभराव से परेशान हैं।
विज्ञापन

मानसून की बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब का रूप ले रही है जिससे पैदल राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। देवी रोड पर पनियाली पुलिया, देवी मंदिर, शिब्बूनगर और जल निगम स्टोर वाली सड़क पर बारिश के बाद लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

यही हाल भाबर के हल्दूखाता और किशनपुर के बीच मिलनचौक के पास की है। यहां पर जशोधरपुर इंडस्टि्रयल एरिया और खेत खलिहानों का पानी मुख्य मार्ग पर होते हुए बह रहा है। दो करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र के लिए बना निकासी नाला भी चोक पड़ा है। स्थानीय राकेश ध्यानी, प्रभुदयाल चमोली, हरीश डोबरियाल व कुंवर सिंह राणा का कहना है कि बरसात शुरू होते ही इन स्थानों पर हर साल जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था में सुधार कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने और जलभराव वाले स्थानों का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके। ईई निर्भय सिंह का कहना है कि देवीरोड पर जलभराव वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। सिमलचौड़ से लालबत्ती चौक तक चार किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed