{"_id":"6a2abfbf8e237f384f0a4008","slug":"woman-arrested-for-luring-away-teenage-girl-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124294-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडाैन। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली नेपाली मूल की एक महिला को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अपहृत किशोरी भी मिल गई। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि गत 8 जून को एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक नेपाली मूल की महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला हिमानी को ग्राम बैरी, थाना सरकाघाट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी सकुशल मिल गई। संवाद