{"_id":"69ad6f777827cd228a0a60ca","slug":"woman-injured-husband-and-two-children-escape-after-car-falls-into-ditch-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122177-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कार खाई में गिरने से महिला घायल, दो बच्चे व पति बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कार खाई में गिरने से महिला घायल, दो बच्चे व पति बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली से पैतृक गांव जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दो बच्चे और उनके पिता बाल-बाल बच गए। घायलों को कोटद्वार में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
मूलरूप से कल्जीखाल ब्लॉक के गांव कुटली निवासी मोहित कुकरेती दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वे कार से दिल्ली से गांव जा रहे थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे देवीखाल के नजदीक कार अनियंत्रित होकर काफी गहरी खाई में गिर गई। घटना में मोहित कुकरेती (38), पुत्र विवान (2), गुरिंधा (3) को मामूली चोटें आईं। मोहित की पत्नी विजयलक्ष्मी (32) को काफी चोटें आईं। घटनास्थल की ओर दौड़े लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
वहीं, कोटद्वार रेलवे स्टेशन रोड पर एक व्यक्ति औंधे मुंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख के पास गंभीर चोट लगी। लहूलुहान व्यक्ति नशे की हालत में होने के कारण अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। घायल बेस अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। संवाद
Trending Videos