सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women to Run 'Trip is Life' Cafe in Lansdowne

Kotdwar News: लैंसडौन में महिलाएं चलाएंगी ट्रिप इज लाइफ कैफे

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 19 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Women to Run 'Trip is Life' Cafe in Lansdowne
विज्ञापन
लैंसडौन। महिला सशक्तीकरण के लिए एक अभिनव प्रयास करते हुए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की ओर से सेना अभिलेख कार्यालय के सामने ट्रिप इज लाइफ कैफे की शुरुआत की गई। इस कैफे का संचालन महिलाएं करेंगी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को कैफे का उद्घाटन सैन्य परिवार कल्याण की अध्यक्ष रेखा नेगी एवं कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने नाम पट्टिका का अनावरण कर एवं फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि रेखा नेगी ने कहा कि दीदी-भुल्ली सशक्तीकरण की अवधारणा के लिए ट्रिप इज लाइफ कैफे की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। उनके सशक्तीकरण से हम परिवार को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, कर्नल प्रताप सिंह, मेजर मुकेश कुमार, सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर सहित अन्य सैन्य अधिकारी व आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed