सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Won six medals, including two gold, at the International Mathematics Olympiad.

Kotdwar News: अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड में जीते दो स्वर्ण समेत छह पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 27 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Won six medals, including two gold, at the International Mathematics Olympiad.
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद ने शानदार प्रदर्शनकर विकासखंड नैनीडांडा का नाम रोशन किया।
Trending Videos

मैथ्स ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों ने दाे स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट ने छात्रों को बधाई देते हुए अभिभावकों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले वर्षों में भी विद्यालय ने जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान गणित-विज्ञान क्विज में प्रथम और इस वर्ष भी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में भी आठवीं कक्षा के 6 में से 5 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी 6 विद्यार्थी सफल रहे। इस वर्ष 10 चयनित विद्यार्थियों में से विद्यालय के एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed