{"_id":"6a33ecb0a57a86d2f80ffd10","slug":"yoga-is-an-invaluable-heritage-of-indias-ancient-culture-khanduri-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-124453-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर : खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर : खंडूड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा ने लगाया योग शिविर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया योगाभ्यास
कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार इकाई की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत योग अभ्यास और निशुल्क योग मैट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।
बृहस्पतिवार सुबह केप्राइड मॉल में आयोजित योग अभ्यास सत्र में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर सुरेन्द्र आर्य, हरी सिंह पुंडीर, बीना रावत, अनीत चावला, प्रमोद डोबरियाल, प्रमोद बंसल, विकास दीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत, पार्षद सौरव नौडियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, सरदार गुरबचन सिंह, शशिकांत जोशी, उम्मेद सिंह नेगी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने किया।