{"_id":"6a54c307138c7ced9704944e","slug":"youth-congress-busy-making-rahul-gandhis-chhatron-ki-goonj-voice-of-students-program-a-success-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125026-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी यूथ कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी यूथ कांग्रेस
Mon, 13 Jul 2026 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश प्रभारी ने कार्यकारिणी गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश
दुगड्डा (कोटद्वार)। यूथ कांग्रेस जिला कोटद्वार की बैठक में संगठन के विस्तार, नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। यूथ कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी, जिला प्रभारी आरिफ अहमद एवं सह प्रभारी नितिन रावत का स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं से भागीदारी का आह्वान किया।
प्रदेश प्रभारी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद डबराल, बलबीर सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह गुसाईं ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, शुभम सुयाल, अमित कुमार, पूजा देवी, शिवम भूषण शाह, अंकुश घिल्डियाल, राजा आर्य, कुलदीप पटवाल, जावेद हुसैन, मनदीप सिंह, विजय सिंह नेगी मौजूद रहे।