{"_id":"69bcd44052af9fc7e709f127","slug":"150-crore-tax-evasion-through-a-network-of-shell-companies-exposed-in-uttarakhand-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अधिकारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर पकड़ा, 150 करोड़ का जीएसटी घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अधिकारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर पकड़ा, 150 करोड़ का जीएसटी घोटाला
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तराखंड जीएसटी विभाग ने फर्जी कंपनियां बनाकर जाल बिछाते हुए सितारगंज की एक कंपनी की 150 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड जीएसटी जांच विभाग ने टैक्स चोरी पकड़ने के लिए एक अनोखा ऑपरेशन चलाया है। अधिकारियों ने खुद कई फर्जी कंपनियां बनाईं ताकि एक संदिग्ध कंपनी के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित कर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पर्दाफाश किया जा सके। इस पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने और दोषी कंपनी का भरोसा जीतने में अधिकारियों को कई महीने लगे। चार महीने की गहन जांच के बाद विभाग ने कंपनी के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में इंटेलिजेंस, इनकम टैक्स, ऊर्जा मंत्रालय और एआई तकनीक का भी सहारा लिया गया।
Trending Videos
कुमाऊं क्षेत्र के विशेष जांच ब्यूरो के संयुक्त आयुक्त रोशन लाल ने बताया कि सितारगंज स्थित यह कंपनी ट्रांसफार्मर की आपूर्ति करती थी। जांच में सामने आया कि यह कंपनी अपनी उन फर्मों के नाम पर खरीद-बिक्री कर रही थी जिन्हें वह बहुत पहले बंद कर चुकी थी। राज्य कर विभाग की नजर सितारगंज स्थित सिडकुल की टीए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर चार महीने से थी। कंपनी का हैंडलर प्रदेश से बाहर का बताया जा रहा है। विभाग का संदेह तब गहराया जब पहली कंपनी बंद होने के बाद भी चल रही थी। माल खरीदने के साक्ष्य भी मिलने लगे। उच्च स्तरीय टीम ने आश्वस्त होने के बाद पूरा नेटवर्क बिछाया और कई विभागों व तकनीकों की मदद ली। 32 अधिकारियों की टीम ने इनपुट एकत्र किए। कंपनी 2017 से चल रही थी लेकिन बाद में पहली कंपनी बंद कर दी गई। इसके बाद दूसरी कंपनी खोलकर पहली कंपनी से भी चोरी-छिपे काम शुरू कर दिया गया। विभाग को पुख्ता प्रमाण मिलने पर इंटेलिजेंस, जीएसटी पोर्टल, इनकम टैक्स, बैंक और ऊर्जा मंत्रालय के टेंडर आदि से डेटा मिलान कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन