{"_id":"6a529b2aee889c5a87015a4b","slug":"a-python-was-found-in-ayarpata-ward-and-rescued-by-the-forest-department-nainital-news-c-238-1-ntl1018-128109-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अयारपाटा वार्ड में निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अयारपाटा वार्ड में निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर के अयारपाटा वार्ड में शनिवार को अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वार्ड सभासद मनोज साह जगाती ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की एसडीओ ममता चंद ने बताया कि मानसून के दौरान जंगलों में पानी भरने और भोजन की तलाश के कारण अजगर सहित कई वन्यजीव रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में सतर्कता बरतते हुए वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।
विज्ञापन