{"_id":"6a61a92ec6ac1b226006361a","slug":"after-a-fight-with-her-brother-a-girl-jumped-into-the-river-from-gaula-bridge-haldwani-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: खाना बनाते-बनाते भाई से झगड़ा, गुस्से में 20 साल की बहन ने गौला पुल से लगाई छलांग, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: खाना बनाते-बनाते भाई से झगड़ा, गुस्से में 20 साल की बहन ने गौला पुल से लगाई छलांग, जानें पूरा मामला
Thu, 23 Jul 2026 11:10 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:10 AM IST
सार
इंदिरानगर छोटी रोड निवासी 20 वर्षीय युवती ने बुधवार रात चोरगलिया रोड स्थित गौला गुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। लोग नदी की ओर दौड़े और कुछ ही देर में युवती को बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के इंदिरानगर छोटी रोड निवासी 20 वर्षीय युवती ने बुधवार रात चोरगलिया रोड स्थित गौला गुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। लोग नदी की ओर दौड़े और कुछ ही देर में युवती को बचा लिया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मूलरूप से किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति यहां परिवार के साथ रहता है। उसने बनभूलपुरा के इंदिरानगर छोटी रोड क्षेत्र में एक भी किराए का कमरा ले रखा है। करीब पांच दिन पहले वह परिवार के साथ बनभूलपुरा रहने आए थे। बुधवार की शाम उसकी बेटी घर में खाना बना रही थी कि तभी उसका अपने भाई से झगड़ा हो गया। भाई की बात उसे इतनी चुभी की वह गुस्से में घर से निकल गईं। परिजनों ने भाई-बहन की कहासुनी को हल्के में लिया लेकिन युवती गौला पुल पर पहुंच गईं और रात करीब आठ बजे उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सूचना पर बनभूूलपुरा कोतवाली के एसआई गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मामूली कहासुनी होने की जानकारी दी।