फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA staged a sit-in at Mandi Parishad over the non-preparation of the layout of the community hall Rudrapur

UK: धरने ने पलटा खेल...पांच करोड़ के कम्युनिटी हॉल का लेआउट न बनने पर भड़के विधायक, अधिकारी दौड़े, धरना समाप्त

Thu, 23 Jul 2026 12:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Thu, 23 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल का लेआउट तैयार न होने और निर्माण शुरू न होने पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरना दिया। धरने के बाद अधिकारियों ने लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
MLA staged a sit-in at Mandi Parishad over the non-preparation of the layout of the community hall Rudrapur
मंडी परिषद में विधायक का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का लेआउट तैयार नहीं होने और निर्माण कार्य शुरू न किए जाने के विरोध में विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरना दिया। विधायक के धरने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


विधायक बेहड़ ने कहा कि आठ जुलाई को कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप था कि निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं कराया गया, जिससे पूरी परियोजना रुकी रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को विकास कार्य शुरू कराने के लिए धरने पर बैठना पड़े, यह विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल के कार्यों की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की। धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होने का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया और कहा कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण शीघ्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बहुप्रतीक्षित सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed