फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Several injured as Tavera falls into ditch near Jyolikot

ज्योलीकोट में सड़क हादसा: लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा खाई में जा गिरी, दो की हालत गंभीर, SDRF ने किया बचाव

Thu, 23 Jul 2026 11:50 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 23 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

लखनऊ के छह पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। ज्योलीकोट के पास उनकी टवेरा अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बचा लिया।

विज्ञापन
Several injured as Tavera falls into ditch near Jyolikot
Nainital road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल की वादियों में घूमने आए लखनऊ के छह पर्यटकों की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब वापसी में उनकी टवेरा ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर एक से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही पर्यटकों की चीख-पुकार निकल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। अन्य पर्यटकों को भी मामूली चोटें आई हैं। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के लिए वापसी का सफर हादसे के कारण खौफनाक याद बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed