{"_id":"6982487d07798994b10b3e0c","slug":"after-the-orders-of-the-chief-minister-the-hope-of-bindukhatta-revenue-village-was-revived-nainital-news-c-418-1-ntl1014-3559-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीएम के आदेशों के बाद बिंदुखत्ता राजस्व गांव की उम्मीद फिर जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीएम के आदेशों के बाद बिंदुखत्ता राजस्व गांव की उम्मीद फिर जगी
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने की मांग के लिए बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के 10 सदस्यीय शिष्टमंडल ने देहरादून जाकर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। शिष्टमंडल के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव विलोपित मामले को फिर से सीएम घोषणा में शामिल करने के निर्देश जिलाधिकारी नैनीताल को दिए हैं। इस घोषणा के बाद बिंदुखत्ता राजस्व गांव की दिशा में क्षेत्र में फिर से उम्मीद जगी है।
मंगलवार की शाम देहरादून स्थित सीएम आवास में बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री सीएम से भेंट कर बिंदुखत्ता राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग की। कहा कि सभी राजनीतिक दलों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिंदुखत्ता के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर विलोपित की गई पूर्व की मुख्यमंत्री की घोषणा को इस घोषणा में शामिल करने की मांग की। शिष्टमंडल के मुताबिक सीएम ने जिलाधिकारी नैनीताल को बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मामले में तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर प्रक्रिया को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, अर्जुननाथ गोस्वामी, भरत नेगी, पूरन बोरा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, चंचल कोरंगा, भुवन भट्ट, श्याम रावत, प्रमोद कालोनी आदि थे।
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर जल्द होगी कार्रवाई
डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ने इस संबंध में चल रही प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में वह कार्यवाही कर रहे हैं। संवाद
Trending Videos