सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After Thukral's entry into Congress, Meena said, "I have refrained from supporting Rajkumar

Rudrapur: ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री के बाद मीना के बगावती तेवर, बोलीं- राजकुमार का साथ तो मैं देने से रही

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 02 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बगावती तेवरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

After Thukral's entry into Congress, Meena said, "I have refrained from supporting Rajkumar
मीना शर्मा सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बगावती तेवर दिख रहे हैं जिससे पार्टी असहज है। मीना का साफ तौर पर कहना है कि ठुकराल का साथ तो मैं देने से रही। आगे उन्हें क्या करना है इस बारे में जल्द निर्णय लेंगी। इधर, मीना के भाजपा में जाने की चर्चाएं भी तेज हैं।

Trending Videos

ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होते ही मीना शर्मा ने पार्टी में अपने तीनों पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि वह कांग्रेस में 20 वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के बाद वर्ष 2022 में कांग्रेस के बैनर से रुद्रपुर में विधानसभा का चुनाव लड़ा। तब ठुकराल ने भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों से लेकर उन्हें और उनके परिवार को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीना ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस में शामिल कर पार्टी में उन सभी महिलाओं का अपमान हुआ है जो पार्टी के लिए दिन-रात काम करती आई हैं। इधर, मीना के बगावती तेवर से पार्टी असहज नजर आ रही है। कुछ पदाधिकारी मीना को मनाने में जुटे हैं। मीना का गरीब और बंगाली समाज की महिलाओं में अच्छा जनाधार माना जाता है।


मैं अपने तीनों पदों से इस्तीफा दे चुकी हूं। ठुकराल ने जिस तरह कांग्रेस, मुझे और मेरे परिवार को अपमानित किया उसके लिए वह माफी के लायक नहीं हैं। अपने समर्थकों से बात करने के बाद मैं जल्द कोई निर्णय लूंगी। - मीना शर्मा, कांग्रेस नेत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष

पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है उसका हमने स्वागत किया है। ठुकराल के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम सब मिल कर पार्टी के लिए काम करेंगे। जो लोग असंतुष्ट चल रहे हैं उन्हें मना लिया जाएगा। - हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

ठुकराल के आने से मजबूत होगी कांग्रेस : ममता
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के बाद महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान ममता रानी ने कहा कि ठुकराल के आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। वहीं पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

वहां धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed