Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Hanuman Jayanti celebrations in Nainital were accompanied by chants of fervor and religious rituals in temples
{"_id":"69ce539a97404baf45046b1d","slug":"video-hanuman-jayanti-celebrations-in-nainital-were-accompanied-by-chants-of-fervor-and-religious-rituals-in-temples-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में हनुमान जयंती पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में हनुमान जयंती पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही
गायत्री जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:01 PM IST
नैनीताल में हनुमान जयंती का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही, जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
मां नयना देवी मंदिर में अमर उदय ट्रस्ट के सहयोग से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी चला। वहीं, हनुमान भक्त संगठन की ओर से चाट पार्क में सुबह गणेश पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू किए गए। दोपहर एक बजे से आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर और नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूरी घाटी 'जय बजरंगबली' के जयघोष से गुंजायमान रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।