Nainital News: एपिक विक्ट्री विक्रेट लीग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
करोड़ों के कथित घोटाले और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस हिरासत को अवैध बताते हुए विकास ढाका की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विस्तार
उत्तराखंड उच्च न्यायालय में करोडो रूपये के घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर के सापेक्ष में पुलिस द्वारा विकास ढाका को गलत तरीके से बंधक बनाए जाने के मामले में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है जिस पर सोमवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होगी। मामले के अनुसार विकास ढाका ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर कहा है कि उसे पुलिस द्वारा गलत तरीके से बंधक बना कर रखा है। जबकि उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है वह सात साल से कम की सजा वाली है। इस पर पुलिस पूछताछ कर सकती है लेकिन किसी को गलत तरीके से उसे बंधक नहीं बना सकती है। जबकि पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले रखा है।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उसके खिलाफ पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल पुत्र श्री बृजलाल निवासी अम्बीका विहार हल्द्वानी जिला नैनीताल की ओर से 5 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। जिस पर आरोप लगाया गया था कि गोलापार इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल किक्रेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री किक्रेट लीग) में टीम क्रय की गई। जिसका नाम उत्तराखण्ड सोल्जर्स है। उन्हें विकास ढाका जो ईवीसीएल के मालिक यानी याचिकाकर्ता है उसके द्वारा 50 लाख रुपये की फैन्जाईजी फीस को 10 लाख रुपये डिस्कॉउन्ट के साथ देने हेतु सौदा तय किया गया था। सौदे अनुसार शिकायतकर्ता की ओर से 3 लाख रुपये नगद व विकास ढाका के कहने पर 6 लाख रुपये की हल्द्वानी नगर में होल्डिंग का काम किया गया था।
शिकायतकर्ता द्वारा कुल 9 लाख रुपये का भुगतान विकास ढाका के पक्ष में किया गया है। ईवीसीएल ऑर्गनाईजर द्वारा कमेन्टमेन्ट कर कहा गया था कि यहा पर इन्टरनेशनल प्लेयर जैसे मनप्रीत लोहनी, इरफान पठान, प्रवीन कुमार एवं अन्य तथा रणजी प्लेयर आदि खेलेंगे लेकिन किसी भी इन्टरनेशनल एवं रणजी प्लेयर को यहां खेलने हेतु आने की बात बताई गयी थी लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से पता किया गया तो कोई भी खिलाड़ी हल्द्वानी में आयोजित होने वाले उपरोक्त लीग में आने की जानकारी नही थी। टूर्नामेन्ट की निर्धारित तिथि 1 फरवरी 2025 से होनी तय थी जो तिथि में शुरु नहीं की गयी। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि वह पेयमेन्ट की हुई धनराशि वापस नहीं कर रहें है। विकास ढाका द्वारा ईवीसीएल क्रिकेट टूर्नामेन्ट, इन्टरनेशनल प्लेयर के नाम पर उसके साथ 09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। विकास ढाका द्वारा कई अन्य लोगों के साथ भी इस प्रकार की धोखाधड़ी कर करोडो रुपये हड़प चुका है।