सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempted kidnapping of a girl in Banbhulpura, deadly attack on her for refusing to marry, FIR registered

Haldwani: बनभूलपुरा में युवती के अपहरण का प्रयास, शादी से इन्कार करने पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Attempted kidnapping of a girl in Banbhulpura, deadly attack on her for refusing to marry, FIR registered
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में युवक ने दिनदहाड़े युवती के अपहरण का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती मेहनत-मजदूरी करती है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos


बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी युवती की दादी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पोती जब किसी काम से घर से निकलती है तो गौला गेट जवाहरनगर निवासी अन्ना छेड़छाड़ करता है। आए दिन युवक उसका पीछा करता रहा है। सात फरवरी की दोपहर युवती घर से कुछ सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में अन्ना ने उसका रास्ता रोक लिया और शादी करने के लिए कहने लगा। युवती ने इन्कार किया तो आरोपी अपहरण कर ले जाने लगा। असफल होने पर उसने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed