सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Angry councillors reached the agency in Haldwani after not getting cylinders

गैस संकट: सिलिंडर न मिलने से एजेंसी पहुंचे गुस्साए पार्षद, प्रबंधक के न मिलने पर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस की किल्लत: हल्द्वानी में सिलिंडर नहीं मिलने से गुस्साए पार्षदोें ने सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी का घेराव किया। यहां प्रबंधक के न मिलने पर रोष जताया। 

Angry councillors reached the agency in Haldwani after not getting cylinders
सिलिंडर की किल्लत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में सिलिंडर न मिलने से गुस्साए पार्षदोें ने सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी का घेराव किया। यहां प्रबंधक के न मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कर्मचारियों को खूब खरीखोटी सुनाई।

Trending Videos

आक्रोशित पार्षदों का कहना था कि एक महीने पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वार्डाें में गैस लेकर पहुंच रहे कर्मचारी सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इस दौरान एजेंसी में मौजूद लोगों का कहना था कि सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया है लेकिन उन्हें अब तक गैस नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद नीमा भट्ट और शैलेंद्र दानू समेत कई लोग एजेंसी के बाद सीधे कुमाऊं कमिश्नर से मिलने उनके आवास पहुंच गए लेकिन उनके किसी बैठक में मौजूद होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई।

गलत सूचना देना पड़ गया भारी
एजेंसी प्रबंधक की ओर से सोमवार को हीरानगर में गैस डिलीवरी की बात कही थी। इस पर पार्षद ने लोगों को इसकी सूचना दे दी लेकिन गैस न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।

पांच किलो के सिलिंडर संबंधी आदेश नहीं मिला
पेट्रोलियम मंत्रालय के पांच किलो वाले सिलिंडर पहचान पत्र में देने संबंधी निर्णय लिए जाने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। जिले में ऐसे सिलिंडरों का 1500 से अधिक का स्टॉक है। सरस मार्केट स्थित एजेंसी के पास इनका स्टॉक नहीं है। एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि 60 सिलिंडरों की डिमांड की गई है।

जिलेभर में बुकिंग के अनुसार गैस सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। पांच किलो वाले एफटीएल व्यवसायिक और घरेलू सिलिंडर वितरण का कोई नया आदेश नहीं मिला है। ये सिलिंडर कनेक्शन वालों को ही दिए जा रहे हैं। - मनोज बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी

मेयर ने दी थी तालाबंदी की चेतावनी
31 मार्च को नगर निगम की बोर्ड बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने गैस किल्लत पर नाराजगी जताया। उन्होंने वितरण व्यवस्था नहीं सुधारने पर एजेंसी पर तालाबंदी की चेतावनी दी थी। छह दिन बाद भी हालात जस के तस होने से लोगों में आक्रोश है। इधर मेयर का कहनपा है कि पार्षदों से जानकारी ली गई है। इंडेन ने तीन दिन में वितरण में कुछ सुधार किया है। दो दिन में पुन: गैस वितरण का निरीक्षण किया जाएगा। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएसी नंबर पर नहीं दिया सिलिंडर तो ग्रामीणों ने रोक लिया गैस से भरा वाहन

हल्द्वानी के लामाचौड़ के रामणी ग्राम सभा में गैस सिलिंडर न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। सोमवार को इंडेन एजेंसी का वाहन सिलिंडर लेकर गांव में पहुंचा था और ग्रामीण भी लाइन लगाकर खड़े थे। जैसे ही सिलिंडर वितरण की बारी आई तो डीएसी नंबर पर विवाद खड़ा हो गया।

ग्रामीणों को मार्च में बुकिंग कराने के बाद डीएसी नंबर जारी हो गया था लेकिन एजेंसी कर्मियों ने ऐसे नंबर वालों को सिलिंडर देने पर एतराज किया। इस पर दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने वाहन को मौके पर ही खड़ा करा लिया। उनका कहना था कि डीएसी नंबर होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं दी जा रही है।

सूचना पर जिला पंचायत सदस्य डॉ.छवि कांडपाल मौके पर पहुंची। उन्होंने एसडीएम और केएमवीएन के जीएम से फोन पर वार्ता की। उनका कहना था कि 13 मार्च से लेकर 25 मार्च तक की बुकिंग वाले कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया है। छवि ने बताया कि जीएम ने तीन दिन के भीतर नए डीएसी नंबर जारी करने का आश्वासन दिया है। इस पर लोग शांत हुए।

बुकिंग हमारी सिलिंडर किसी और को दिया
रामणी में हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी बुकिंग पर किसी और को गैस सिलिंडर दिया गया है। एजेंसी जाने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। ग्रामीणों ने एजेंसी कर्मियों पर मनमानी का भी आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed