{"_id":"69d4e497324da157210b57c7","slug":"video-as-soon-as-the-liquor-shop-opened-angry-women-got-it-closed-in-nainital-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: शराब की दुकान खुलते ही भड़की महिलाओं ने बंद कराई दुकान, देर रात तक धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: शराब की दुकान खुलते ही भड़की महिलाओं ने बंद कराई दुकान, देर रात तक धरने पर बैठे लोग
गायत्री जोशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:33 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के रातीघाट क्षेत्र में सोमवार को शराब की दुकान खुलते ही महिलाएं भड़क गई। आक्रोशित महिलाएं बड़ी संख्या में दुकान के बाहर एकत्रित हो गई और विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान का शटर बंद कर दिया। साथ ही महिलाओं ने देर रात तक दुकान के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ने के साथ परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी को लेकर वे लंबे समय से विरोध कर रही हैं। लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरने को मजबूती दी। महिलाओं ने खुली दुकान का शटर गिरा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दुकान को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे अपने बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी और आंदोलन को बड़े स्तर तक ले जाएंगी। देर रात तक महिलाएं और ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। नैनीताल विधायक सरिता आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों से वार्ता जारी है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बीना देवी, जया किशोर, चंदा देवी, नीमा देवी, मुन्नी देवी, उमा देवी, देवकी देवी, हेमा देवी, चंपा देवी, गौरी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।