सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempt to occupy house in Lalpur, FIR lodged against five

Nainital News: लालपुर में मकान पर कब्जे का प्रयास, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy house in Lalpur, FIR lodged against five
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर के महराया में सोमवार रात एक मकान का ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भवन स्वामी व परिजनों को हथियारबंद लोगों ने धमकी दी। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो गए। भवन स्वामी की तहरीर पर कोतवाली में मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

रीता देवी निवासी आइडिया काॅलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जमीन पर देखभाल करने वाले कर्मचारियों के लिए आवास निर्मित हैं। इस समय सभी कर्मचारी अपने परिवार सहित अपने गांव गए हुए हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए जोगेंद्र सिंह व उनके पुत्र निवासी आजाद नगर सहित अमनदीप सिंह विर्क निवासी बिगवाड़ा, अजिता सिंह संधु उर्फ लाड्डी ग्राम उत्तम नगर, इंद्रपाल सिंह निवासी विगवाड़ा व अन्य ने उनकी भूमि पर हथियारों के साथ जबरन ताला तोड़कर कब्जे करने का प्रयास किया। बदमाशों ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि बीती रात को सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed