सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Postmaster General Emphasizes Modernization of Postal Services

Nainital News: मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण पर दिया जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Postmaster General Emphasizes Modernization of Postal Services
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजुर ने ज्योलीकोट में डाक विभाग की सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने वीरभट्टी स्थित बिष्ट स्टेट पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया और महायोगी पायलट बाबा कॉलेज में 22 डाकघरों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। कुजुर ने कहा कि डाक विभाग ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में टेलीग्राम, पत्र और मनी ऑर्डर पहुंचाकर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अभूतपूर्व सेवाएं दी हैं। उन्होंने अधिकारियों से बचत योजनाओं, नए खाते और बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि डाक सेवाओं को और बेहतर बनाना और अधिकतम सुविधाएं पहुंचाना मुख्य लक्ष्य है। डाकघरों को तेजी से आधुनिक और डिजिटल बनाया जा रहा है जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लगन व मेहनत से विभागीय सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed