सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Governor emphasized the development of tourist destinations.

Nainital News: राज्यपाल ने पर्यटन स्थलों के विकास पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Governor emphasized the development of tourist destinations.
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को लोक भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय और प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने जनपद में संचालित विकास कार्यों, पर्यटन संबंधी गतिविधियों और वन विभाग के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने नए पर्यटन स्थलों के विकास और वनाग्नि रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
Trending Videos

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि नैनीताल की झीलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष कार्य हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने नए पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को अधिक समय तक आकर्षित रखने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना प्रमुख चुनौती
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष जनपद की प्रमुख चुनौतियों में शामिल है जिसके लिए सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। वनाग्नि नियंत्रण के लिए पिरूल संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। राज्यपाल ने पीरूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed