{"_id":"6a5bde210d9a27bf8605f337","slug":"ballooni-flagged-off-the-ramnagar-dehradun-express-nainital-news-c-418-1-ha11013-8555-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को बलूनी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को बलूनी ने दिखाई हरी झंडी
Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की जनता की मांग आखिरकार पूरी हो गई। शनिवार को सांसद अनिल बलूनी ने नई रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े।
ट्रेन रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी, जबकि वापसी में देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। मार्ग में काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार सहित छह स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा। रामनगर-देहरादून ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इसमें एक लगेज कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित कुर्सीयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के चार और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।
इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून और हरिद्वार के बीच रेलवे के कुछ कार्य होने बाकी हैं। कार्यों के पूरा होने के बाद रेल को सप्ताह के सभी दिन संचालित करने की तैयारी है। कहा कि नई ट्रेन कुमाऊं, गढ़वाल को जोड़ने के लिए सेतु का काम करेगी। इसके माध्यम से पर्यटन को गति मिलने के साथ ही आवागमन भी सुगम हो जाएगा। बताया कि रामनगर, देहरादून, कोटद्वार समेत प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत योजना के अंतर्गत पुनर्जीवित किया जा रहा है। यहां मॉडर्न शौचालय, हाईटेक वेटिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार काम भी दोगुनी रफ्तार से करती है : मुख्यमंत्री
रामनगर। कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार काम करती है, तो विकास की रफ्तार भी दोगुनी हो जाती है। कहा कि वर्षों से रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा को डबल इंजन की सरकार ने पूरा करने का काम किया है। कहा कि वर्ष 2023 से 2026 तक प्रदेश में 20 नई ट्रेनें शुरू हुई हैं। इसके साथ ही रेल की सुरक्षा और रफ्तार को भी बढ़ाया गया है। कहा कि प्रदेश में चल रही स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन को भी रफ्तार मिली है। कहा कि ये नया भारत है जो रुका नहीं, थकता नहीं, आगे बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में देश में हाइड्रोजन ट्रेन को भी चलाया जा रहा है। बताया कि हरिद्वार और देहरादून मार्ग के बीच आने वाले वन क्षेत्र को लेकर वनाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। बताया कि इसके लिए एक बैठक हो चुकी है।
कंडी मार्ग खोलने की तैयारी
रामनगर। पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार यातायात को सुगम, सुरक्षित और सस्ता बनाने का कार्य कर रही है। इसके लिए रामनगर से दिल्ली ट्रेन, कोटद्वार से दिल्ली नई रेल सेवा शुरू की गई है। कहा कि सरकार जल्द ही बंद कंडी मार्ग को शुरू करने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने रेल मंत्री को रामनगर जिम कॉर्बेट आने का आमंत्रण दिया।
हरिद्वार-देहरादून वन मार्ग के लिए निकाला जाएगा रास्ता
रामनगर। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हरिद्वार और देहरादून के बीच वनमार्ग होने के चलते ट्रेन की रफ्तार को 30 किलोमीटर
प्रति घंटा करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेन देरी से गंतव्य तक पहुंचती है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर रास्ता निकालने को कहा गया है। कोशिश है कि वन्यजीवों को बिना किसी परेशानी के ट्रेन को अपनी रफ्तार से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान मिलते ही अन्य रेल सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा।
सांसद बलूनी को व्यापार मंडलों ने सौंपा ज्ञापन
रामनगर। व्यापार मंडल ने सांसद बलूनी को ज्ञापन सौंप रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच फुटओवर ब्रिज निर्माण करने, रामनगर–पंचपीर ट्रेन का नियमित संचालन करने, स्टेशन पर शौचालय, पेयजल और बैठने की बेहतर व्यवस्था कराने, रामनगर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन राजधानी एक्सप्रेस चलाने, लखनऊ और मुरादाबाद के लिए पूर्व में संचालित रेल सेवाओं को फिर शुरू करने की मांग की। इस दौरान दिनेश चंद्रा, मनमोहन अग्रवाल, मनोज लांबा, मनीन्द्र सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।