{"_id":"6a5bddb68cc8349a1001def1","slug":"many-students-could-not-get-admission-due-to-non-submission-of-fees-nainital-news-c-238-1-shld1023-128362-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फीस सबमिट न होने की वजह से कई विद्यार्थियों का नहीं हो पाया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फीस सबमिट न होने की वजह से कई विद्यार्थियों का नहीं हो पाया दाखिला
Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए छात्र शनिवार को परेशानियों से जूझते रहे। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल समर्थ में सुबह से ही आई तकनीकी खराबी के कारण छात्र-छात्राएं अपनी प्रवेश फीस जमा नहीं कर सके। फीस सबमिट न होने की वजह से कई विद्यार्थी दिनभर भटकते रहे और शनिवार को अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।
दूर-दराज के क्षेत्रों से आए छात्र और उनके अभिभावक परिसर और काउंटरों के चक्कर काटते रहे। छात्रों का कहना था कि मेरिट सूची में नाम आने और अभिलेखों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के बाद जैसे ही वे फीस भुगतान के विकल्प पर जा रहे थे, पोर्टल क्रैश हो जा रहा था। कई छात्रों को डर था कि समय पर फीस जमा न होने से उनका प्रवेश निरस्त न हो जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विषयों के चयन में भी दिक्कतें आई। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सर्वर में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं, जिससे डेटा लोड होने में समस्या हो रही थी। तकनीकी टीम ने शाम को इस खराबी को पूरी तरह ठीक कर लिया।