{"_id":"6a5bdd830656e3711b0bec64","slug":"sheila-mount-and-old-killers-fc-won-nainital-news-c-238-1-shld1023-128370-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शीला माउंट और ओल्ड किलर्स एफसी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शीला माउंट और ओल्ड किलर्स एफसी जीते
Sun, 19 Jul 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला खेल संघ (डीएसए) के सहयोग से मल्लीताल खेल मैदान पर आयोजित प्रतिष्ठित 103वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के पहले मैच में शीला माउंट एफसी का सामना एफएफसी से हुआ। एकतरफा मुकाबले में शीला माउंट एफसी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए एफएफसी को 4-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरा मुकाबला ओल्ड किलर्स एफसी और नैनीताल वेट्रेंस के बीच खेला गया जो बेहद कांटे का रहा। इस रोमांचक मैच में ओल्ड किलर्स एफसी ने नैनीताल वेट्रेंस को 3-2 से हरा दिया। ओल्ड किलर्स की ओर से लवलेश ने शानदार दो गोल और बृजेश ने एक गोल दागा। जवाब में नैनीताल वेट्रेंस के सनी साह और दिव्यांशु ने एक-एक गोल कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन