सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhawali PWD office will be made inaccessible from accessible: Kaida

भवाली लोनिवि कार्यालय को सुगम से दुर्गम कराएंगे : कैड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bhawali PWD office will be made inaccessible from accessible: Kaida
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के रविवार को भवाली, श्यामखेत, रामगढ़ और नथुवाखान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पालिका की ओर से उनका स्वागत किया गया। श्यामखेत में कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भवाली लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को सुगम से दुर्गम क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की।
Trending Videos

कैड़ा ने कहा कि भवाली का लोनिवि कार्यालय सुगम में होने के चलते यहां अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पा रही है और इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कैड़ा ने कहा कि कार्यालय को सुगम से दुर्गम बनाने की घोषणा की है और जल्द इसका जीओ जारी हो जाएगा। उन्होंने श्यामखेत में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्यामखेत से कूड़ मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए बजट जारी हो चुका है। कैड़ा ने कहा कि स्थानीय लोगों को मकान और अन्य छोटे निर्माण कार्यों के लिए जिला विकास प्राधिकरण से छूट दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या हल की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन पंकज आर्य, पूर्व चेयरमैन संजय वर्मा, ईओ सुधीर कुमार, नीमा बिष्ट, सुनील मेहता, राजेंद्र प्रसाद कपिल आदि मौजूद रहे। इधर गागर , रामगढ़, हरतोला, नथुवाखान क्षेत्र में भी ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, कुंदन चिलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed