सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bheemataal shiphting se intarnaship ke avasar puraane ka sata raha da

Nainital News: भीमताल शिफ्टिंग से इंटर्नशिप के अवसर खोने का सता रहा डर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
bheemataal shiphting se intarnaship ke avasar puraane ka sata raha da
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान को नैनीताल से भीमताल स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्रों ने रोष व्यक्त किया है। विद्यार्थियों ने स्थानांतरण योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है। काजल बिष्ट के अनुसार नैनीताल में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय की निकटता को देखते हुए प्रवेश लिया। यहां प्रवेश से वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संवाद करने और व्यावहारिक इंटर्नशिप के अवसर मिलते जो भीमताल शिफ्ट होने के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। काव्यांश ने कहा कि प्रवेश के समय उन्हें इस तरह की किसी भी स्थानांतरण योजना की जानकारी नहीं दी गई थी जो उनके साथ एक तरह का अन्याय है। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि भीमताल परिसर में विधि संस्थान के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को एक बड़े और संसाधन संपन्न परिसर में शिफ्ट करना है ताकि वहां शोध और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार दिया जा सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed