सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP workers should attack the false narrative of the opposition: Dhami

विपक्ष के झूठे नैरेटिव पर प्रहार करें भाजपा कार्यकर्ता : धामी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers should attack the false narrative of the opposition: Dhami
विज्ञापन
रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झूठे नैरेटिव पर प्रहार करने और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग की ओर से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने पात्र लोगों को दर्ज करवाने और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से हटवाने में सहयोग देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करते हैं और राष्ट्रीय हितों व सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र में जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे पूर्व भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नवीन करगेती, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, मनीष अग्रवाल, शलभ मित्तल, चंदन बिष्ट, रंजन बरगली, भावना भट्ट, आकाश आर्य और सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed