पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Body of youth missing for three days recovered from nainital lake

Uttarakhand: होटल से निकला था दोस्त से मिलने...तीन दिन बाद पाषाण देवी की झील में मिला शव, जांच में पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 12:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 30 Jun 2026 12:49 PM IST
सार

मल्लीताल होटल कर्मचारी प्रकाश आर्या (31) का शव 3 दिन बाद पाषाण देवी मंदिर के पास झील से बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Body of youth missing for three days recovered from nainital lake
पाषाण देवी की झील में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन से लापता 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में जाने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा तो होटल स्वामी ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के समीप झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते व दूध की बोतल बरामद किए थे । इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील में युवक का शव दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि बरामद शव की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed