पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi driver beats scooter rider

Nainital News: टैक्सी चालक ने स्कूटी सवार को पीटा

Tue, 30 Jun 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 30 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver beats scooter rider
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित पंप में पेट्रोल भराने के दौरान वाहन साइड लगाने पर टैक्सी चालक और स्कूटी सवार युवक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर टैक्सी चालक ने युवक को पीट दिया। अगले दिन जब युवक के भाई ने टैक्सी चालक को पकड़ना चाहा तो उसने वाहन चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वेलेजली लॉज निवासी सुनील सोलंकी की भोटियापड़ाव में दुकान है। सोमवार को सुनील ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा कि 27 जून की रात उसका भाई विनीत स्कूटी में पेट्रोल भराने पंंप गया था। वहां खड़े टैक्सी चालक से विनीत ने गाड़ी साइड लगाने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया और उसकी पिटाई कर दी। रविवार को वह भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंचा तो उसे नैनीताल रोड के पेट्रोल पंप पर टैक्सी चालक के होने की सूचना मिली। इस पर वह पुलिस के साथ उसे पकड़ने गया तो उस आरोपी ने उस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed