पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Power outage in politically glamorous city

Nainital News: सियासी चकाचौंध वाले शहर की बिजली ठप

Tue, 30 Jun 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 30 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Power outage in politically glamorous city
हल्द्वानी। एक मंत्री, एक सांसद दो विधायक और आठ दायित्वधारियों वाले शहर की बिजली व्यवस्था बदहाल है। रविवार रात भी शहर के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जो 18 घंटे बाद बहाल हो सकी। ऊर्जा निगम अब तक भीषण गर्मी में लोड बढ़ने का बहाना बना रहा था और अब सप्लाई बाधित होने के पीछे आंधी-बारिश का हवाला दिया जा रहा है। इसका खामियाजा शहर के पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात आंधी और बारिश के कारण बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से 10 से अधिक पोल और चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे देर रात आपूर्ति बाधित हो गई जो 18 घंटे के उपरांत सोमवार दोपहर बाद बहाल हुई। शहर से लेकर गांवों तक बिजली बाधित होने से ट्यूबवेल भी ठप हो गए। इससे जलापूर्ति भी पूरी तरह ठप रही। कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़ी लाइन में ऊंचापुल के पास पेड़ की टहनी गिर गई। इससे ऊंचापुल और पीलीकोठी फीडर की बिजली 10 घंटे से अधिक ठप रही।
विज्ञापन

रानीबाग में लाइन पर पेड़ गिरने से एक ट्रांसफार्मर 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। बसानी के गांवों में सुबह लाइन दुरुस्त किए जाने के बाद दोपहर बाद फिर फॉल्ट हो गया। रात बारिश के बाद शहर के 14 बिजलीघरों से सुबह तक बिजली पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौलापार के गांवों में नौ घंटे बिजली ठप
गौलापार में विद्युतीकरण कार्य के चलते सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि 11 केवी की वीसीबी बदलने के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया था। ग्रामीण डिविजन के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि रविवार रात आंधी-बारिश के बाद से ही बिजली बाधित होने लगी थी। सुबह बारिश रुकने के बाद लाइनों को दुरुस्त करने के लिए टीमें जुट गई थीं। सोमवार की शाम आठ बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
नलकूप बंद होने से पेयजल का संकट
रविवार रात से सोमवार सुबह तक बिजली गुल होने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक नलकूपों का संचालन ठप रहा। इससे उन इलाकों में लोग ज्यादा परेशान रहे जहां पहले से ही पानी का संकट बना हुआ है। बारिश के बाद गौला नदी का पानी मटमैला होने के कारण शीशमहल फिल्टर प्लांट में फिटकरी की मात्रा बढ़ानी पड़ी। गौला हेड से शीतलाहाट प्लांट का पानी दोपहर तक ठप रहा। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि सुबह की पाली में जलापूर्ति प्रभावित रही।
-हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में अनियमित बिजली कटौती से हर कोई त्रस्त है। विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने के लिए मैं स्वयं ऊर्जा निगम के चीफ के संपर्क में हूं। चीफ को निर्देश दिए गए हैं जहां कहीं भी विभाग के नए बिजलीघर बन रहे हैं वहां मैन पावर बढ़ाते हुए काम में तेजी लाएं। यह भी निर्देशित किया गया है कि लाइनों में फाल्ट के कारण यदि कहीं कटौती करनी पड़ रही है तो उसी क्षेत्र में कटौती करें। दूसरे क्षेत्रों की बिजली न काटें। -अजय भट्ट भाजपा सांसद
ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक विद्युत कटौती न करें। जहां जरूरत हो वहीं कटौती करें। इसके लिए भी संबंधित क्षेत्र के लोगों को पहले से बता दिया जाए कि संबंधित क्षेत्र में कितने घंटे कटौती होगी। -बंशीधर भगत भाजपा विधायक कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र
विद्युतापूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के चलते विद्युत लाइनों में आने वाले फाल्ट ठीक कराने के लिए शटडाउन लेना होता है। अधिकारियों को बेवजह कटौती न करने के निर्देश दिए गए हैं। - राम सिंह कैड़ा, शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड शासन
विद्युत कटौती के कारण जनता बुरी तरह त्रस्त है। न तो सरकार जनता की सुध ले रही है और न ही ऊर्जा निगम के अधिकारी। यदि कटौती इसी तरह जारी रही तो जनता को सड़क पर उतरते देर नहीं लगेगी। कांग्रेस उपभोक्ताओं के हितों के लेकर संघर्ष करती रहेगी। -सुमित हृदयेश कांग्रेस विधायक हल्द्वानी

दायित्वधारी बोले
जिले से बाहर हूं। बिजली आपूर्ति के संबंध में सही जानकारी पता नहीं है। पूर्व में ही यूपीसीएल को गर्मी के सीजन में जनसुविधा को देखते हुए प्राथमिकता से निर्बाध सप्लाई के लिए कहा गया है। - शंकर कोरंगा, दायित्वधारी

बिजली कटौती की समस्या लेकर लोग हमारे पास आ रहे हैं। इस पर यूपीसीएल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। ऊर्जा निगम ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने का भरोसा दिलाया है। - रेनू अधिकारी, दायित्वधारी

ऊर्जा निगम कई बार बहाने बनाता रहा है। यूपीसीएल को कमियों को सुधारते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाना चाहिए। लगातार हो रही विद्युत कटौती पर अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। नवीन वर्मा, दायित्वधारी
इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने लोड बढ़ने पर फॉल्ट होने की जानकारी दी है। ऐसे में यूपीसीएल अफसरों से फॉल्ट जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। - दिनेश आर्य, दायित्वधारी
ये भी हैं दायित्वधारी: दीपक मेहरा, ध्रुव रौतेला, मोहन पाठक और हरीश चंद्र पांडे
लोग बोले
गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो रहे हैं। संबंधित विभाग को जनहित को देखते हुए बिजली सुचारु रखनी चाहिए। - रमेश चंद्र जोशी, व्यापारी

घंटों बिजली कटौती हो रही है। इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं लेकिन ऊर्जा निगम की व्यवस्था फेल है। - प्रकाश बोरा, पीलीकोठी



रातभर बिजली ठप थी। सुबह फिर चली गई। पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। नौकरी-पेशा वालों की दिनचर्या प्रभावित है। - हरीश कनवाल, नियर ईकोटाउन


आंधी-बारिश के बीच रात 3:07 बजे सभी फीडर सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिए गए थे। सुबह पांच बजे से क्षतिग्रस्त लाइनों पर काम शुरू किया गया। 44 फीडर आंधी-बारिश से प्रभावित रहे। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। - रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed