{"_id":"6a436bd4ef573694340e4745","slug":"video-congress-election-campaign-begins-with-the-parivartan-sankalp-sammelan-in-haldwani-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परिवर्तन संकल्प सम्मेलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परिवर्तन संकल्प सम्मेलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
कांग्रेस ने सोमवार को राजपुरा में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जिला प्रभारी करन माहरा ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियों से राज्य जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था की स्थिति से जनता परेशान है। कांग्रेस इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प अभियान चला रही है। करन माहरा ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। उन्होंने गोशाला की स्थिति, अंकिता भंडारी प्रकरण, टिहरी की घटना, महंगे रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।