सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bulldozers were used on illegal buildings in Unchapul, Haldwani

Haldwani: दो अवैध भवन ध्वस्त किए, अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं निर्माण नहीं हटाने पर की गई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में प्रशासन ने दो अवैध भवनों पर पोकलेन मशीन चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।  अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अवैध निर्माण न हटाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Bulldozers were used on illegal buildings in Unchapul, Haldwani
ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ऊंचापुल क्षेत्र में दो अवैध भवनों पर पोकलेन मशीन चला दी। अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अवैध निर्माण न हटाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने ये भवन सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि पिछले एक साल से शहर में सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर कठघरिया से कालूसिद्ध मंदिर तक चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना है।

Trending Videos


ऊंचापुल क्षेत्र में ये दो भवन सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे थे। इन भवनों को हटाने के लिए जुलाई 2025 से अब तक कई बार नोटिस जारी किए गए थे। भवन स्वामियों ने सात मार्च तक स्वयं अवैध निर्माण हटाने का लिखित आश्वासन दिया था। अवधि बीतने के बाद भी जब उन्होंने निर्माण नहीं हटाया तो बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसडीएम प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल व पोकलेन पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। पोकलेन मशीन ने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed