सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Proposals worth Rs 59 lakh approved for industrial development in the district

Nainital News: जिले में औद्योगिक विकास के लिए 59 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 59 lakh approved for industrial development in the district
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र बैठक की। इसमें जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 59 लाख रुपये के 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डीएम ने अधिकारियों को विभागीय समन्वय से उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक में सड़क, पानी, बिजली और जीएसटी वापसी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं के तहत ब्याज, विद्युत और परिवहन उपादान के 19 प्रकरणों के लिए लगभग 59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। डीएम ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा और बेहतर सुविधाएं आवश्यक हैं। कोटाबाग में 33 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि का चयन हो गया जिसका निरीक्षण वह शुक्रवार को करेंगे। जिले में जल्द ही आठ स्वयं सहायता समूहों को पीरूल कलेक्शन के लिए कॉपेक्टर मशीनें मिलेंगी। बैठक में सीडीओ अरविंद कुमार पांडे] जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed