सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   AI-based smart solar panels to monitor wildlife in Nandhaur Wildlife Sanctuary

एआई से होगी वन्यजीवों की निगरानी: दिखते ही बजेगा अलार्म, दिन-रात जंगल की गतिविधियां रिकॉर्ड करेगा कैमरा

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए एआई आधारित स्मार्ट सोलर पावर्ड डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। वन्यजीव कैमरों के सामने से गुजरेगा तो मौके पर तेज आवाज में अलार्म बजेगा और वनाधिकारियों के मोबाइल पर उसकी तस्वीर भी नजर आ जाएगी।

AI-based smart solar panels to monitor wildlife in Nandhaur Wildlife Sanctuary
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में अब एआई आधारित स्मार्ट सोलर पावर्ड वाइल्डलाइफ डिटेक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह पहल मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने की दिशा में कारगर साबित होगी।

Trending Videos

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के कई गांवों में हाथी और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। ग्रामीणों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में कोई वन्यजीव जब इन कैमरों के सामने से गुजरेगा तो मौके पर तेज आवाज में अलार्म बजेगा और वनाधिकारियों के मोबाइल पर उसकी तस्वीर भी नजर आ जाएगी। ऐसे में अधिकारी ग्रामीणों को जंगल के उस क्षेत्र में जाने से रोक सकेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए गश्ती दल उस क्षेत्र की मॉनीटरिंग भी तेज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 वॉट का सोलर पैनल और बैटरी शामिल
सौर ऊर्जा पर आधारित इस प्रणाली में 150 वॉट का सोलर पैनल और बैटरी शामिल है। दूरस्थ क्षेत्रों में भी इसे लगाने के बाद यह लगातार कार्य करेगा। एआई प्रोसेसिंग की सुविधा की वजह से इंटरनेट नेटवर्क की भी दिक्कत इसमें नहीं होगा।

यह पहल मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करेगा। पहले चरण में इसे नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के आसपास लगाएंगे। कैमरे से इवेंट-आधारित रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि भविष्य में वन्यजीवों की गतिविधियों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। - कुंदन कुमार, डीएफओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed