सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cm dhami directs officials on power water and public issues in haldwani

Haldwani: काठगोदाम सर्किट हाउस में सीएम ने सुनीं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली, पानी और सड़कों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताते हुए। अफसरों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

cm dhami directs officials on power water and public issues in haldwani
सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बताते हुए अफसरों को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा। गर्मी में बिजली-पानी की दिक्कत को तत्काल निस्तारित करने व लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी व जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा।

Trending Videos

सीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतों को रखा। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने और खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए कहा। क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढा मुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बोला। वहां कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक सरिता आर्या भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, नमाज मस्जिद में अदा करें सड़कों पर नहीं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपनी कुछ दिन पूर्व के बयान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने की किसी को मनाही नहीं है लेकिन चिह्नित स्थल पर ही नमाज अदा की जाए। इस बात का भी ध्यान रहे कि इससे किसी अन्य को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है और इसमें किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा की वजह से ही सड़कों पर नमाज न पढ़ने के लिए कहा गया है। चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। हर श्रद्धालु को सुगम दर्शन और सुगम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed