सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   haldwani water crisis tanker line after shishmahal filter plant motor failure

Haldwani: मोटर फुंकने से पानी के लिए तरसे लोग, जल संस्थान के ट्यूबवेल में 50 से अधिक वाहन पानी भरने पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

शीशमहल फिल्टर प्लांट की मोटर खराब होने से हल्द्वानी में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। पानी भरने के लिए तिकोनिया कार्यालय में टैंकरों की लंबी लाइन लगी रही और कई क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाया गया।

haldwani water crisis tanker line after shishmahal filter plant motor failure
तिकोनिया स्थित जल संस्थान परिसर में पानी भरने के लिए खड़े टैंकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में जल संस्थान के तिकोनिया स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को टैंकरों की लाइन लग गई। शीशमहल फिल्टर प्लांट से टैंकरों में पानी भरने वाली मोटर खराब होने के बाद पानी के लिए टैंकर शहर से लेकर गौलापार तक दौड़ लगाते नजर आए।

Trending Videos

शीशमहल स्थित अंडरग्राउंड टैंक से रोजाना औसतन 35 से 40 टैंकर पानी भरकर काठगोदाम के साथ ही शहर में जलापूर्ति कर रहे हैं। शनिवार शाम मोटर जवाब दे गई। इसके बाद तिकोनिया वाले ट्यूबवेल पर लोड बढ़ गया। अवकाश के दिन सुबह से टैंकरों की रेलमपेल रही। काठगोदाम, काॅलटैक्स, गौला बैराज क्षेत्र के टैंकर भी पानी भरने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर प्राइवेट टैंकर संचालकों को पानी देने से मना कर दिया गया। शाम तक जल संस्थान के साथ ही प्राइवेट समेत 50 से अधिक टैंकरों को पानी दिया गया। इंदिरानगर, दमुवाढूंगा आदि क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लो-वोल्टेज से नहीं चला ट्यूबवेल

कमलुवागांजा कबड़वाल में लो-वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल संचालन में परेशानी हुई। इससे करीब 200 की आबादी प्रभावित रही।

शीशमहल में पानी आपूर्ति वाली मोटर की मरम्मत कराई जा रही है। प्राइवेट टैंकरों ने तिकोनिया में भीड़ बढ़ने पर गौलापार और ग्रामीण क्षेत्रों के ट्यूबवेलों से पानी भरकर जलापूर्ति की। - रवींद्र कुमार, सहायक अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed