Uttarakhand Weather: गंगा दशहरा के साथ शुरू होगा नौतपा, जानें कब तक रहेंगी प्रचंड गर्मी
गंगा दशहरा और नौतपा का एक ही दिन शुरू होना इस वर्ष विशेष संयोग माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी और तेज धूप का प्रभाव बढ़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष गंगा दशहरा और नौतपा का आगमन एक ही दिन होने से महत्वपूर्ण हो गया है। नवग्रहों के राजा सूर्य देव 25 मई को वज्र योग में दोपहर 3:37 बजे रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके साथ ही नौतपा भी शुरू हो जाएगा और दो जून तक रहकर प्रचंड गर्मी का एहसास कराएगा।
वैज्ञानिक और ज्योतिषीय की दृष्टि में नौतपा का महत्व लगभग एक सा है। कृषि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि पृथ्वी इन दिनों में जितना अधिक तपेगी, वर्षा उतनी ही अधिक अच्छी होने की संभावना बनती है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण में तेज धूप से तपी धरती से कीड़े-मकोड़े, फंगस आदि नष्ट हो जाते हैं।
ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि 25 मई को सूर्य रोहिणी, बुध, मृगशिरा में गोचर करेंगे। नौ दिनों में मंगल, गुरु, शुक्र और राहु भी बारी-बारी से गोचर करेंगे। सूर्य का रोहिणी में और मंगल का मेष में आने से अग्नि तत्व में वृद्धि होगी और इस दौरान रिकार्ड तोड़ गर्मी अपना प्रभाव दिखाएगी।
नौ दिन में क्या करें
इन नौ दिनों में लौकी, तोरई, टिंडा, नींबू पानी, सत्तू शर्बत, आम का पन्ना का स्वयं ग्रहण करें और दान भी करें। सूर्य को जल तथा राहगीरों को पानी, शरबत पिलाने से सूर्य कृपा प्राप्त होगी।
मौसम का ताप बना हुआ है। रविवार को भी दिनभर झुलसाने वाली तेज धूप थी। सोमवार से शुरू हो रहे ज्येष्ठ के महीने के नौतपा में एक बार फिर तापमान में इजाफा होने की आशंका है।
रविवार के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर चहल-पहल कम रही। दोपहर बाद तेज धूप में गर्मी से बचने के लिए लोग मॉल में खरीदारी करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं है और धूप खिली रहेगी। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।